Add To collaction

अनमोल पल

भूमिका और वरुण दोनों एक दूसरे को शादी से पहले से जानते थे।यूं तो दोनों की अरेंज मैरिज ही थी पर सच तो यह है कि वरुण भूमिका को जब पहली बार मिला था तब ही दिल दे बैठा था और फिर बाद में भी जब जब मिला उसका  प्यार बढ़ता ही गया।


भूमिका  खूबसूरत,खुशमिजाज,चंचल ,थोड़ी शरारती पर मासूम और संवेदनशील स्वभाव वाली लड़की थी।शादी के बाद एक आदर्श पत्नी और बहू के रूप में परिवार की जिम्मेदारियों भी उसने बखूबी निभाई । फिर जब छाया और उसके तीन साल बाद छवि का जन्म हुआ तो वह उनकी परवरिश में व्यस्त हो गई। कभी कभी वरुण को लगता वो चंचल , शरारती भूमिका कही खो सी गई।


किशोर होती हुई बेटियों के साथ होते मित्रवत व्यवहार के कारण वही उसकी खिलखिलाहट वही मस्ती भूमि के जीवन में दबे पांव लौट रही थी।


एक शाम तेज बारिश हो रही थी तो वरुण ऑफिस से जल्दी लौट आया तो देखा घर पर कोई नही है।अपने पास  रखी दूसरी चाबी से लॉक खोल अंदर आ गया।अंदर आने पर टेरिस से आती म्यूजिक और हंसने की आवाज की ओर  बढ़ गया।


टेरिस के दरवाजे पे उसने जो देखा ,उसके कदम मानों वही जम गए और आँखे खुली की खुली रह गई।


सामने भूमिका, छाया ,छवि अपनी मस्ती में डांस कर रही थी।


वरुण के चेहरे पर एक लंबी मुस्कान आ गई,उसने चुपके से उन तीनों का वीडियो बनाया।सत्रह साल पहले जिस शरारती भूमिका से वरुण को प्यार हुआ था ,भूमिका के अंदर जिस चंचल लड़की को वह कई दिनों से ढूंढ रहा था वह आज फिर उसे मिल गई।


अपना मोबाइल एक तरफ रखकर वह भी उनके तीनो के साथ बारिश में भीगने पहुँच गया,उन अनमोल पलों को संजोने के लिए ।



                         –प्रीति ताम्रकार

                            जबलपुर(मप्र)


   8
8 Comments

Sana khan

27-Aug-2021 12:26 PM

Bahoot khoob

Reply

Aliya khan

25-Aug-2021 07:16 PM

Badiya

Reply

Gunjan Kamal

25-Aug-2021 02:48 PM

बेहतरीन कहानी

Reply